{"_id":"5cb77540bdec22146e0fbbba","slug":"131555526976-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने चुनाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने चुनाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रांग रूम व पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का किया मुआयना
सीतापुर। मिश्रिख लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा। बुधवार को प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल व मतगणना स्थल समेत स्ट्रांग रूम का मुआयना किया। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
मिश्रिख लोकसभा सीट के चुनाव के लिए 28 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां आरएमपी इंटर कॉलेज प्रांगण से रवाना होंगी। ईवीएम आरएमपी डिग्री कालेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी हैं। मतदान 29 अप्रैल को होगा। जबकि मतगणना एटीसी की बैरक नम्बर एक में होगी।
यहीं इवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया। इन स्थानों पर सुरक्षा आदि के समुचित बंदोबस्त हैं कि नहीं। इस संबंध में मिश्रिख लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक दीपक एम मुगलीकर ने जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश तिवारी एवं सीडीओ संदीप कुमार समेत अन्य अफसरों के साथ स्थलीय मुआयना किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रेक्षक को डीएम ने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। पीएम का कार्यक्रम ग्रास फार्म में होने के कारण मिश्रिख लोक सभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां यहां से रवाना नहीं की जाएंगी। इसके लिए आरएमपी इंटर कॉलेज पर व्यवस्था की जा रही है।