{"_id":"5cb618b6bdec221450546e39","slug":"131555437750-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली के बीच चलने वाली हवा ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली के बीच चलने वाली हवा ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे में तापमान लुढ़ककर 32 डिग्री पहुंचा
सीतापुर। मौसम का मिजाज मंगलवार की सुबह एकाएक बदल गया। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। ठंडी हवा चलने लगी। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में आने वाले इस बदलाव ने पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत दी। पारे में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान लुढ़ककर 32 डिग्री पर आ पहुंचा। हालांकि सूर्यदेव ने कई बार दर्शन दिए लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण खुलकर अपनी चमक नहीं बिखेर पाए। बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
पिछले एक सप्ताह से गर्मी के तेवर बेहद तल्ख होने से लोग बुरी तरह बेचैन थे। मंगलवार की सुबह अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। बदली के बीच 9 किमी. प्रतिघंटे की स्पीड से चलने वाली हवा गर्मी से जहां राहत देती रही
विज्ञापन
वहीं धूल-गुबार लोगों के परेशानी का सबब भी बना। दोपहर में कई बार बादलों को चीरकर सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए लेकिन बदली छाई रहने से खुलकर अपनी चमक बिखेरने में कामयाब नही हो सके। पारे में 9 डिग्री की गिरावट आई।
मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को भी बदली छाई रहने तथा कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
बदले मौसम से किसान चिंतित
इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। ज्यादातर किसान गेहूं की फसल अभी सुरक्षित ठिकानों तक नही पहुंचा सके हैं। ऐसे में आंधी व पानी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। लिहाजा, मौसम के बदले मिजाज से अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।