{"_id":"5c952050bdec221454120189","slug":"131553277008-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता में फंसे पूर्व सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता में फंसे पूर्व सपा विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। चुनावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में पूर्व सपा विधायक फंस गए हैं। चुनाव आयोग के फरमान पर गठित उड़नदस्ता व स्टेटिक टीमों ने सपा के पूर्व विधायक समेत पांच नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। इनके खिलाफ यह कार्रवाई बिना अनुमति के सपा-बसपा गठबंधन की नुक्कड़ सभा कराने पर की गई है।
मामला अटरिया थाना क्षेत्र का है। यहां के कुंवरपुर में 19 मार्च को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त गठबंधन में टेंट लगाकर नुक्कड़ सभा की गई। मगर इस आयोजन के लिए जिम्मेदारों ने इसकी अनुमति नहीं ली। जबकि वहां पर करीब 50 लोग भी एकत्र किए गए थे।
नुक्कड़ सभा में सपा-बसपा गठबंधन के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। ऐसे में चुनाव आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। इस प्रकरण में थाना अटरिया में इन सभी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अटरिया थाने के उप निरीक्षक ने जिन लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत धारा 171 एफ/188 में केस दर्ज कराया है। इसमें कुंवरपर के प्रधान खलील अहमद, यहीं के सीएल वर्मा, पूर्व विधायक मनीष रावत, रामलाल यादव एवं रूपपुर नयागांव निवासी मक्का को नामजद किया है। साथ ही एफआईआर में 40-50 अज्ञात लोगों का भी उल्लेख किया है।
उधर, एसडीएम सिधौली संतोष राय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में थाना अटरिया में केस दर्ज किया गया है। आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए निरंतर सघन निगरानी की जा रही है।
अभी नहीं हुई गिरफ्तारी
बिना अनुमति के नुक्कड़ सभा करने के कारण पूर्व विधायक समेत पांच नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के मामले में केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- पुष्पराज कुशवाहा, थानाध्यक्ष अटरिया