फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आरएसएस के नगर विस्तारक से लूट का खुलासा

आरएसएस के नगर विस्तारक से लूट का खुलासा

Sat, 08 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस के नगर विस्तारक से लूट का खुलासा
दो गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लूटा गया मोबाइल
विज्ञापन

लहरपुर। कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बहुचर्चित आरएसएस नगर विस्तारक से हुई लूट के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

बता दें कि 10 अगस्त को जनसंपर्क कर घर वापस आ रहे आरएसएस के नगर विस्तारक शिव प्रकाश से केसरीगंज-तहसील मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल रोककर पहले उनकी पिटाई की फिर मोबाइल और 400 रुपये की नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाल चैंपियनलाल व एसआई रामेश्वर सिंह ने पाटनदीन चौराहे से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान हारून उर्फ मुकरी निवासी बसैया टोला लहरपुर तथा अरबाज निवासी गांधीनगर लहरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ करने पर बदमाशों ने आरएसएस के नगर विस्तारक से लूट की घटना स्वीकार की है। बदमाशों ने लूटा गया मोबाइल एक दुकानदार के हाथ बेच दिया था। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। लेकिन दुकानदार पुलिस के हाथ नही लग सका। सीओ ने बताया कि जल्द ही दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed