{"_id":"5beb1946bdec2269c41f55dc","slug":"131542134086-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से बात करते-करते खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से बात करते-करते खुद को मारी गोली, मौत
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तमंचा व मोबाइल कब्जे में लेकर शुरू की पड़ताल
सिधौली (सीतापुर)। मोबाइल फोन पर प्रेमिका से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे एक युवक ने एकाएक तमंचे से अपने सीने पर गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर चरवाहे पहुंचे तो युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल व तमंचा कब्जे में लेते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के रमदाना गांव में रहने वाला कामिल (30) पुत्र मुबीन मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपने घर के पास मैदान में मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। वहीं, कुछ चारवाहे अपने मवेशी चरा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए कामिल किसी लड़की से बात कर रहा था।
इसी बीच अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। चरवाहे मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ कामिल को पड़ा पाया। चरवाहों ने उसके घरवालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर तमंचा व मोबाइल कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी हर पहलू की सघनतापूर्वक जांच की जा रही है।