{"_id":"5bc38123bdec2269960ba925","slug":"131539539235-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बंद होने से रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता बंद होने से रेलवे ट्रैक पर लगाया जाम, किया प्रदर्शन
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। रेलवे की ओर से लोहे के एंगल लगा दिए जाने से पांच गांवों का आम रास्ता बंद हो गया। आवागमन ठप होने से भड़के ग्रामीणों ने रविवार को रेल ट्रैक पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण बंद रास्ता खोले जाने की मांग पर अड़े थे।प्रधान के हस्तक्षेप पर ग्रामीण शांत हुए।
करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चलने से अफरातफरी का माहौल बना रहा। आमान परिवर्तन के बाद रेलवे द्वारा ढेढुराई गांव जाने वाले रास्ते पर लोहे के एंगल लगा दिए जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग ढेढुराई के साथ माता पुरवा, नारायणपुर, मऊपुरवा तथा गोपालपुर जाने का सीधा व सैकड़ों साल पुराना आम रास्ता है।
अब मार्ग बंद होने से सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। रास्ता अवरुद्ध होने से भड़के ग्रामीणों ने रविवार को ढेढुराई के पास रेल ट्रैक पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण सुरेश, राजेश, राकेश, मनोज कुमार व सुंदरलाल आदि का कहना है कि इस मार्ग को जल्द चालू कराया जाए तथा ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर फाटक लगाया जाए। ग्राम प्रधान ललित कुमार ने रेलवे अफसरों से मिलकर मसले का हल निकाले जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।