फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दीवारें ढहने से महिला की मौत, सात जख्मी

दीवारें ढहने से महिला की मौत, सात जख्मी

Tue, 28 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
दीवारें ढहने से महिला की मौत, सात जख्मी
बारिश के दौरान संदना, लहरपुर, रेउसा, सकरन इलाके में हुए हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में बारिश के कारण कच्ची दीवारें व मकान ढहने से एक विवाहिता की मौत हो गई जबकि एक वृद्धा समेत सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में कराया जा रहा है। इन हादसों में पांच मवेशियों की जान भी चली गई है।

हादसों के बाद प्रशासनिक अमले ने मौके का जायजा लेकर मुआवजा दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। संदना प्रतिनिधि के अनुसार, इलाकाई थाना क्षेत्र के ख्योकर गांव में रहने वाले पंचम की पुत्री नन्ही (39) पत्नी रामस्वरूप निवासी उचौलिया थाना मिश्रिख रक्षाबंधन पर मायके आई थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात नन्ही मायके में सो रही थी। इसी बीच अचानक घर की दीवार भरभराकर ढहने से नन्ही उसके नीचे दब गई। घर वालों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर नन्ही को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से ख्योकर में महेंद्र, गिरधारी, छोटे, सोने, बनवारी, राधे, नीरज, सुरेश, गौतम, राजेंद्र, राजू, बाबू, ओमप्रकाश सहित लगभग 24 ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राजस्व निरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों के मकान बारिश से गिर गए हैं। उनकी रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है।

तात्कालिक सहायता स्वीकृत होने पर उपलब्ध कराई जाएगी। रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के इरायपुर सुतौली निवासी राम खेलावन का परिवार रविवार की सुबह घर के दरवाजे की दीवार पर रखी टीनशेड के नीचे लेटा हुआ था। लगातार तेज बारिश से जर्जर हो चुकी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।

जिससे रामरती (50), घनश्याम (12), पुतान (10) पुत्रगण रामखेलावन, आनंद (3) पुत्र राजेंद्र घायल हो गए। आननफानन में पास-पड़ोस के ग्रामीणों द्वारा मलबा हटाकर सबको निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के मोहल्ला गन्नीटोला में रहने वाले बृजमोहन के घर की पक्की दीवार भारी बरसात के कारण ढह गई। जिससे बृजमोहन की पत्नी सीमा देवी और रक्षाबंधन पर दिल्ली से अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया उनका दामाद सोनू बुरी तरह जख्मी हो गया।

घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। सकरन प्रतिनिधि के अनुसार, बिसवां थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर निवासी सोहनलाल रविवार की दोपहर घर के सामने बैठा था। तभी अचानक बाहर की कच्ची दीवार गिर गई। जिसके नीचे सोहनलाल व उसकी दो बकरियां दब गईं।


तेज आवाज सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दीवार का मलबा हटाकर सोहन को बाहर निकाला। बुरी तरह जख्मी सोहन को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया गया है। जबकि मलबे में दबकर उसकी दोनों बकरियां कर गई। औरंगाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में रहने वाली हसीना जहां की कच्ची कोठरी गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन बकरियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed