फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   थानेदार की जीप के सामने खड़ा हो गया तेंदुआ

थानेदार की जीप के सामने खड़ा हो गया तेंदुआ

Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
थानेदार की जीप के सामने खड़ा हो गया तेंदुआ
थानेदार की जीप के सामने खड़ा हो गया तेंदुआ
विज्ञापन

सीतापुर। सदरपुर पुलिस टीम मंगलवार देर रात गश्त कर रही थी। तभी अचानक थानाध्यक्ष की जीप के सामने एक तेेंदुआ आकर खड़ा हो गया। इससे पुलिस टीम के होश फाख्ता हो गए। हालांकि कुछ देर बाद ही तेंदुआ वहां से चला गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर रात से बुधवार को पूरे दिन कांबिंग की, मगर तेंदुआ उनके सामने नहीं आया। घटना से क्षेत्र के नागरिकों में दहशत व्याप्त है।
सदरपुर थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात गश्त पर निकले थे। संसारपुर मोड़ के पास शारदा सहायक नहर पटरी पर अचानक एक तेंदुआ आकर पुलिस जीप के सामने खड़ा हो गया। इस पर चालक ने ब्रेक लगा दिया। सामने तेंदुआ खड़ा देख जीप में मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद तेंदुआ सड़क से खेतों की तरफ चला गया। थानाध्यक्ष ने तत्काल वन विभाग व एसपी को सूचना दी। इसके साथ ही गश्त व पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क किया। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में भी गश्त व पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क किया गया। इसी बीच लहरपुर क्षेत्र के रेंजर सुबोध कुमार शुक्ल वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पगचिह्नों को देखते हुए कांबिंग शुरू की गई। देर रात से बुधवार दोपहर तक टीम पगचिह्नों के सहारे सरैंया इलाके में पहुंच गई। जहां सिकंद्राबाद के पास गन्ने के खेत तक तेंदुआ के पगचिह्न देखे गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, तेंदुआ गन्ने के खेतों में बैठा है। उसके खेत से बाहर निकलने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, वनकर्मियों ने क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क किया। किसानों को झुंड में खेत जाने को कहा। इसके साथ ही घरों के बाहर व खुले में पशुओं को बांधने से मना किया। ग्रामीणों से घरों के बाहर आग जलाकर रखने के लिए भी कहा गया। क्षेत्र में तेंदुआ मौजूद होने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि, सदरपुर व रामपुर कलां क्षेत्र में तेंदुआ मौजूद है। पुलिस से सूचना मिलते ही क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेज दी गई है। पगचिह्नों के सहारे तेंदुआ को ट्रेस कर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि, क्षेत्र में जो तेंदुआ देखा गया है, वह नरभक्षी नहीं है। फिर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कहीं पर तेंदुआ दिखे तो उसे कतई न छेड़ें। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने कहा कि, छेड़ने पर तेंदुआ भड़क सकता है, इसलिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed