फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सत्यापन में अपात्र मिलने पर दर्ज होगा केस

सत्यापन में अपात्र मिलने पर दर्ज होगा केस

Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सत्यापन में अपात्र मिलने पर दर्ज होगा केस
सत्यापन में अपात्र मिलने पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन


सीतापुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को आवास की धन प्राप्त हुआ है, वे आवास निर्माण से पूर्व स्वयं सुनिश्चित कर लें कि वह पात्रता की श्रेणी में आते हैं या नहीं।

यदि पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं तो स्वयं ही आवास की धनराशि वापस कर दें। जो पात्र लाभार्थी हैं, वे अपने आवास का निर्माण प्रथम किस्त प्राप्त होते ही तुरंत प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास निर्माण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि सत्यापन में अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास का निर्माण 25 वर्गमीटर के क्षेत्र में कराना होगा। जिसमें दीवार 9 इंच की होगी। आवास में 1 मीटर का छज्जा एवं आरसीसी की छत होगी।

शौचालय एवं रसोई घर का निर्माण भी साथ में होगा। सीडीओ ने कहा कि आवास निर्माण प्रस्तावित स्थल पर ही कराया जाए।

आवास निर्माण के बाद आवास की दीवारों के प्लास्टर के समय ही योजना का नाम, योजना का लोगो एवं लाभार्थी का विवरण अंकित कराना अनिवार्य है। जिसे नाम पट्टिका के रूप में संबोधित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वप्रथम पक्के आवास, छत एवं दीवार वाले परिवार सम्मिलित नहीं किए जाएं।

सूची में अंकित लाभार्थी के पास 2, 3 व 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। कृषि संबंधित 3 या 4 पहिये वाले उपकरण न हो। परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो।

परिवार का सदस्य किसी अकृषि सरकारी संस्था में सरकारी रूप से पंजीकृत न हो। परिवार में कोई आयकर दाता न हो। परिवार में कोई व्यवसायिक कर दाता न हो। परिवार में फ्रिज आदि न हो। लैंडलाइन फोन न हो।


परिवार के पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक कृषि योग्य भूमि व एक भी सिंचाई हेतु उपकरण न हो। परिवार के पास 5 एकड़ या उससे अधिक कृषि योग्य सिंचित भूमि तथा दो या अधिक फसल प्राप्त न करता हो।

उन्होंने बताया कि अपात्रता की दशा में या मानक के अनुसार आवास न बनाने पर अथवा सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर लाभार्थी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed