फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 अगस्त को इस्लाम कबूल करेंगे शिक्षामित्र

15 अगस्त को इस्लाम कबूल करेंगे शिक्षामित्र

Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
15 अगस्त को इस्लाम कबूल करेंगे शिक्षामित्र
15 अगस्त को इस्लाम कबूल करेंगे शिक्षामित्र
विज्ञापन

40 शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा शपथपत्र
केंद्र व राज्य सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

सीतापुर। समायोजन रद्द होने के बाद सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई न होने से आहत शिक्षामित्रों ने अब धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। केंद्र व राज्य सरकार को समय देते हुए कहा यदि 15 अगस्त तक समाधान नहीं निकला तो जिस समय प्रधानमंत्री लालकिले पर झंडा फहराएंगे, उस समय जिले के कुछ शिक्षामित्र इस्लाम धर्म कबूल कर रहे होंगे। इस बाबत 40 शिक्षा मित्रों ने शपथपत्र भी सौंपा है।
समायोजन रद्द होने के बाद चौथे दिन भी शिक्षामित्र विकास भवन के समक्ष एकत्र हुए। यहां पर कई संगठनों ने उनको अपना समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो प्रदेश सरकार या ना ही किसी हिंदू संगठन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। जबकि आरएसएस, बजरंग दल व विहिप द्वारा किसी भी घटना पर हमेशा प्रतिक्रिया आ जाती है। इस समय प्रदेश के करीब डेढ़ लाख परिवार संकट से गुजर रहे है पर इन संगठनों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया। ऐसे में सरकार व हिंदू संगठनों पर उनका भरोसा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 15 अगस्त तक मामले का समाधान नहीं किया गया तो जिस समय प्रधानमंत्री लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे होगे। उस समय जनपद के 40 शिक्षामित्र इस्लाम धर्म कबूल करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भाजपा व हिंदू संगठनों को अपने शपथ पत्र भेजे हैं। इस मौके पर धर्मेद्र पांडेय, प्रमोद शुक्ल, विकास बाजपेई, उत्तम सिंह, नीलेश वर्मा, बनवारी लाल गौतम, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


योगी के बयान पर भड़के
प्रदर्शनकारियों ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षामित्रों से अपना स्कूल जॉइन करने की बात कही है। इस पर उन्होंने कहा जब हमारा समायोजन रद्द हो चुका है तो पहले बताओ हम किस पद पर जॉइनिंग करें, कौन सा वेतन या मानदेय मिलेगा। जब तक हमारी स्थिति स्पष्ट नहीं होगी। तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed