फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   13 villages came close ghagra, Ganjar area Panic

13 गांवों के करीब पहुंची घाघरा, गांजरी इलाके में दहशत

Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
13 villages came close ghagra, Ganjar area Panic
सीतापुर के रेउसा क्षेत्र के निर्मलपुरवा में कटान करती घाघरा। - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांजरी क्षेत्र में घाघरा का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार की रात से बाढ़ के पानी में तेजी आई है। रेउसा क्षेत्र के आठ व रामपुर मथुरा क्षेत्र के चार गांव बाढ़ से घिरते जा रहे हैं। खेतिहर भूमि व रास्ते जलमग्न हो गए हैं, जबकि आबादी बाढ़ के पानी से घिरती जा रही है। बाढ़ की मुसीबत को देखते हुए तटीय क्षेत्र के गांवों में बसने वाले ग्रामीणों ने सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


रेउसा क्षेत्र में घाघरा का दायरा करीब दस किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा है। सीतापुर से बहराइच बॉर्डर तक दस किलोमीटर चौड़ाई में नदी का अथाह पानी हिलोरे मार रहा है। मदद की अगर बात करें तो प्रशासन अभी निरीक्षण तक ही सीमित है। जबकि बाढ़ के दायरे में आ रहे लोग मदद की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही घाघरा नदी में बाढ़ आ गई थी। नदी में बह रहा पानी तटीय क्षेत्र की आबादी की तरफ बढने लगा था। दोपहर तक नदी ने कोनी गांव को चारों तरफ से घेर लिया था। इधर रात होने पर पानी में कोई कमी नजर नही आई। पानी लगातार बढ़ते रहने से तटीय इलाके में बाढ़ की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोनी, निर्मलपुरवा, गोडिय़न पुरवा, चंद्रभाल पुरवा, दुर्गा पुरवा, सिसैया बाजार आदि गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहीं इन गांवों की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं। आबादी के करीब के खेत जलमग्न हो गए हैं।

कोनी, निर्मल पुरवा, गोड़ियन पुरवा आदि गांवों के लोगों का कहना है कि अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी व कर्मचारी हाल जानने के लिए वहां नहीं पहुंचा है। ठीक ऐसा ही हाल पचीसा गांव का है। गांव टापू पर बसा है, वहीं करीब के खेत बाढ़ में समाते जा रहे हैं। घाघरा का कहर बस रेउसा तक ही सीमित नहीं है। बल्कि रामपुर मथुरा क्षेत्र में भी विकराल रूप धारण किए है। 
 
इस क्षेत्र के पंडित पुरवा, शुक्लन पुरवा, नया गांव, कनरखी, अंगरौरा गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इस क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी आ गया है। तटीय क्षेत्र के खेत बाढ़ के पानी में समा गए हैं।


गुरुवार को शारदा व घाघरा बैराज से 191572 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी इस क्षेत्र के लिए और भी मुसीबत बढ़ाएगा। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed