फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   13 Houses drowend in ghagra

पचीसा के 13 मकान कटे

Wed, 10 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
13 Houses drowend in ghagra
घाघरा में कटान तेज - फोटो : अमर उजाला

निर्मलपुरवा का शिव मंदिर मंगलवार रात घाघरा के सैलाब में बह गया। यही नहीं दुर्गा पुरवा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क का अधिकांश हिस्सा भी कट गया। करीब 150 मीटर सड़क को नदी निगल गई है। जिसके बाद पानी अब दुर्गापुरवा गांव को घेरने लगा है।

विज्ञापन


कटान से कोनी व दुर्गापुरवा में मौजूद करीब 300 परिवार फंसे हैं। जबकि टापू पर बसे पचीसा गांव के 13 मकान कट गए। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंचकर हालात देखा। उधर, बुधवार को बैराजों से सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ग्रस्त गांवों में फंसे ग्रामीणों के पास राशन खत्म हो चुका है। ऐसे में अब बाढ़ पीड़ित भूख से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों घाघरा दुर्गा पुरवा के निकट कटान कर रही है। वहीं निर्मल पुरवा गांव में बचे इकलौते शिव मंदिर को भी मंगलवार रात नदी लील गई। हालांकि कटान को देखते हुए भक्तों ने मंदिर में मौजूद प्रतिमाओं को पहले ही निकाल लिया गया था। घाघरा का पानी सड़क के करीब 150 मीटर हिस्से को बहा ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग के कटने से कोनी व दुर्गा पुरवा गांव के लोग फंस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि या तो प्रशासन सड़क दुरुस्त करा दे या परिवारों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दे। अधिकांश परिवारों के घरों में राशन नहीं बचा है और न ही प्रशासन की तरफ से यहां पर भोजन की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ में फंसे लोग लोग भूखे हैं। उधर, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी बाढ़ प्रभावित रामलाल पुरवा गांव और गांव के हालात देखे। डीएम ने अधीनस्थों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए। दूसरी तरफ नदी टापू पर बसे पचीसा गांव में भी कटान कर रही है। तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों की माने तो बाढ़ के पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है।


यहां 13 मकान कट गए। दूसरी तरफ रामपुर मथुरा इलाके में भी बाढ़ का कहर जारी है। इस क्षेत्र के करीब 48 गांव बाढ़ की जद में हैं। उधर शारदा व घाघरा बैराजों से बुधवार को 226813 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में बाढ़ की मुसीबत अभी टलती नजर नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed