{"_id":"5cace972bdec222dcd5a96a1","slug":"121554835826-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर सीट के लिए जिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल होंगे परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर सीट के लिए जिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल होंगे परचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारियां पूरी
सीतापुर। संसदीय सीट सीतापुर के लिए 10 से 18 अप्रैल तक परचे दाखिल किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से प्रत्याशी व उसके चार सहयोगी (अधिवक्ता सहित) ही नामांकन स्थल जा पाएंगे। सभी कार्य जिलाधिकारी न्यायालय में संपादित होंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
राजनीतिक दृष्टि से सीतापुर जनपद में चार संसदीय सीटें सीतापुर, धौरहरा, मिश्रिख व मोहन लालगंज हैं। सीतापुर संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र सीतापुर, लहरपुर, सेवता, बिसवां एवं महमूदाबाद आते हैं जबकि यहां का हरगांव और महोली विधानसभा क्षेत्र धौरहरा संसदीय क्षेत्र में आता है।
इस सीट के लिए लखीमपुर खीरी में परचे दाखिल किए जाएंगे। सिधौली विधानसभा क्षेत्र मोहनलाल गंज संसदीय सीट में पड़ती है। इस सीट के उम्मीदवार लखनऊ में परचा भरेंगे। इसी प्रकार मिश्रिख संसदीय सीट में केवल इस जनपद का मिश्रिख विधानसभा आता है।
विज्ञापन
बाकी विधानसभा क्षेत्र हरदोई, कानपुर बिल्हौर जनपद के हैं। इस सीट के लिए हरदोई जिले में नामांकन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सीतापुर, धौरहरा व मोहनलाल गंज सीटों के लिए चुनाव होगा। इस चरण की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।
इस दिन जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी नामांकन की अधिसूचना जारी करेंगे। यह कार्य रोजाना पूर्वाह्न ग्यारह से तीन बजे तक होगा। इस अवधि में उम्मीदवार प्रस्तावकों के साथ संबंधित रिटर्निंग अफसर को नामांकन पत्र देंगे। 20 अप्रैल को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इस दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
आंख अस्पताल-लालबाग मार्ग पर होगी बैरीकेडिंग
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शहर के आंख अस्पताल-लालबाग मार्ग पर बैरीकेडिंग की जाएगी। इस मार्ग पर आंख अस्पताल के समीप गांधी पार्क व लालबाग चौराहे पर बैरीकेडिंग होगी। यह कार्य रात में किये जाने की बात कही जा रही है ताकि इस मार्ग पर कोई वाहन आजा न पाएं।
इस मार्ग पर केवल पैदल ही आवागमन होगा। यहां से प्रत्याशी का एक वाहन कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार तक जाने दिया जाएगा। शेष वाहन पार्किंग स्थल राजा कॉलेज मैदान व आरएमपी कॉलेज के सामने रोके जाएंगे।
तीसरी आंख का रहेगा पहरा
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके लिए कैमरे लगाए गए। ये कैमरे नामांकन दाखिल करने आने वाले प्रत्याशियों पर नजर रखेंगेे। यही नहीं रोजाना कैमरे में कैप्चर गतिविधियों की मानीटरिंग भी की जाएगी।
चुनाव में 16876 कर्मचारी करेंगे ड्यूटी
लोकसभा चुनाव निपटाने को सीतापुर जिले में 16 हजार 876 मतदान कार्मिकों डयूटी लगेगी। यहां के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 2377 मतदान केंद्र व 3836 मतदान बूथ हैं। जिला सूचना कार्यालय के डॉयरेक्टर सुनील श्रीवास्तव बताते हैं कि 3836 पोलिंग पार्टियां बनेंगी। इन पार्टियों में 15 हजार 344 मतदान कार्मिक लगेंगे।
प्रत्येक पोलिंग में पीठासीन समेत चार मतदान कार्मिक तैनात होंगे जबकि दस फीसद यानी 383 रिजर्व पोलिंग पार्टियों में 1532 कार्मिक रहेंगे। ऐसे में रिजर्व समेत 4219 पोलिंग पार्टियों में 16 हजार 876 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सोमवार से इन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य शुरू हो चुका है। यह प्रशिक्षण 11 अप्रैल तक चलेगा।
चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस के जवान
बुधवार से सीतापुर लोकसभा सीट के लिए शुरू हो रहे नामांकन को लेकर पुलिस-प्रशासन खास चौकसी बरत रहा है। नामांकन के दिनों में रोडवेज व मंडी चौकी से डायवर्जन कर दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था दो स्तर में बांटी गई है। इनर कार्डेन व आउटर कार्डेन। इन कार्डेन में कलेक्ट्रेट के अंदर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी रहेगी।
चेकिंग के लिए डीएफएम, एचएचएमडी व सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गयी है। आउट कार्डन में नामांकन स्थल पर जाने वाले पांच मुख्य मार्गों पर बैरीकेडिंग व फ्लेक्सिबल बैरियर की व्यवस्था कर पुलिस लगाई गई है। तीन सीओ, सात इंस्पेक्टर, 24 दारोगा, 45 मुख्य आरक्षी, 50 आरक्षी, 17 महिला आरक्षी व पर्याप्त यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई है। फायर ब्रिगेड भी मुस्तैद रहेगा।