{"_id":"5bc38138bdec2269b169843e","slug":"121539539256-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद 1055 अनुदेशकों का हुआ रिनीवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद 1055 अनुदेशकों का हुआ रिनीवल
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापन कर रहे अनुदेशकों के लिए खुशखबरी है। डीएम ने 1055 अनुदेशकों का रिनीवल कर दिया है। ये लंबे समय से रिनीवल कराने की मांग कर रहे थे। अब इनको बकाया मानेदय दे दिया जाएगा।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशक बच्चों को शारीरिक शिक्षा सहित अन्य शिक्षा देते हैं। प्रतिवर्ष इनका रिनीवल किया जाता है। शैक्षिक सत्र अप्रैल से प्रारंभ हो गया था लेकिन इनका रिनीवल नहीं हो सका था। इससे ये कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। इस पर बीएसए अजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए इनकी फाइल पूरी करके जिलाधिकारी को भेज दी थी।
जिलाधिकारी ने रविवार को इनके रिनीवल की मंजूरी दे दी है।उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र पाठक ने इसके लिए विधायक ज्ञान तिवारी, डीएम शीतल वर्मा व बीएसए अजय कुमार को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
कहा इन अफसरों की तत्परता से ही रिनीवल हो सका है। बीएसए का कहना है जल्द ही सभी अनुदेशकों को मानदेय उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इतने विलंब के पीछे बीईओ द्वारा समय से सत्यापन न भेजना रहा।