{"_id":"5b7b0cdf42c792464c73d4f8","slug":"121534790879-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों के बाद धूप ने बढ़ाई उमस, बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों के बाद धूप ने बढ़ाई उमस, बेहाल रहे लोग
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को फिर बारिश होने पर गर्मी से मिली राहत
सीतापुर। मौसम ने सोमवार को कई बार रंग बदला। सुबह रिमझिम फुहारें गिरने से मौसम खुशनुमा रहा। मगर दोपहर बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। जिससे लोग परेशान नजर आए। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के बाद खिली चटख धूप लोगों को कुछ ज्यादा ही खली। हालांकि सांझ पहर जिले के कई इलाकों में फिर बारिश होने पर राहत मिली।
सोमवार सुबह बादल छाए रहे। देखते ही देखते रिमझिम फुहारें बरसने लगीं। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि मौसम का यह मिजाज ज्यादा देर न रह सका। दोपहर को मौसम ने करवट बदली और चटख धूप निकल आई। मौसम में आए इस बदलाव ने उमस में इजाफा कर दिया।
इससे लोग पसीने से नहा उठे। सुबह होने वाली बारिश की वजह से रूमानी मौसम का लुत्फ उठाने के बाद धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सांझ पहर मौसम में एक बार फिर बदलाव आया। जिले के कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बदली छाई रहने व फुहारें पड़ने के आसार हैं।