फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
रामकोट थाना क्षेत्र के रस्योरा गांव में घटना से सनसनी
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार की रात छप्पर के नीचे सो रहे एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या किसने और किस मकसद से की, इसका पता नहीं चल सका है।

रामकोट के ग्राम रस्योरा निवासी बाबूराम (70) किसान था। रविवार की रात वह छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी बीच हत्यारों ने वहां धावा बोल दिया। इससे पहले कि किसी को भनक लगती, उन्होंने सो रहे बुजुर्ग के सीने पर फायर झोंक दिया। फायर व चीख की आवाज सुनते ही बुजुर्ग के परिवारीजनों व ग्रामीणों की नींद खुल गई।
विज्ञापन


लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हत्यारे मौके से निकल भागे। लेकिन तब तक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवारीजन घायल को लेकर जिला अस्पताल भागे। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ योगेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। जबकि बुजुर्ग घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था।


परिवारीजनों का कहना है कि फायर की आवाज सुनते ही उनकी नींद टूटी। बुजुर्ग के पुत्र शंकर ने मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। परिवार का कहना है कि उनकी समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर किसने बुजुर्ग की हत्या की है। सीओ ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed