फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाराबंकी की पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री

बाराबंकी की पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री

Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी की पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री
एक हिरासत में, चोरी की दो बाइक व भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद
विज्ञापन

सीतापुर। बाराबंकी जिले की पुलिस ने बुधवार रात रामपुर कलां थाना क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने एक पालेसर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहीं एक आरोपी को हिरासत में लेकर रामपुर कलां पुलिस को सौंपा है। यहां पर चोरी की दो बाइकें व भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का सामान भी बरामद किया है।

बाराबंकी पुलिस ने जहां इस शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, वहीं स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस इस गुडवर्क को अपना बनाने में जुटी हुई है। उधर एसपी मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के असंदरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा ने पुलिस टीम के साथ रामपुर कलां क्षेत्र के ग्राम लोधौरी में रामचंद्र के घर छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने रामचंद्र को दबोचकर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से 800 लीटर स्प्रिट, 10 हजार खाली पउवे, चार बोतल फ्लेवर, चार हजार गत्ता, 2500 क्यूआर कोड, पावर हाउस छाप 1550 रैपर, 7500 ढक्कन आदि सामग्री बरामद की। इतनी बड़ी बरामदगी देखकर बाराबंकी पुलिस ने रामपुर कलां थाने की पुलिस को बुलाया और माल व आरोपी को उसके हवाले किया।

मामले में थानाध्यक्ष असंदरा ने बताया कि उन्होंने दस दिन पूर्व अवैध शराब के कारोबार में बाराबंकी के असंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम जरिगवां निवासी सर्वेश व शिवकुमार को पकड़ा था। उनके पास से पुलिस ने 1200 लीटर अवैध शराब बरामद की थी।

उस मामले में जांच में पता चला कि उस गैंग में शामिल एक आरोपी सतीश कुमार रामपुर कलां के ग्राम लोधौरी में रहता है। सतीश को पकड़ने के लिए बाराबंकी पुलिस ने छापेमारी की, तो यहां पालेसर में अवैध रूप से शराब फैक्ट्री चलती पकड़ी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वहां मौके से पकड़े गए एक आरोपी व माल को रामपुर कलां पुलिस को सौंप दिया गया। जिसके बाद बाराबंकी पुलिस वापस अपने जिले में चली गई। मामले में असंदरा थानाध्यक्ष जहां कहानी बता रहे हैं, वहीं रामपुर कलां पुलिस इस गुडवर्क को अपना बनाने में जुटी हुई है।

क्षेत्र के बाशिंदों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जहां पर बाराबंकी पुलिस ने छापेमारी की, वहां पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। इसके बावजूद इस फैक्ट्री पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया।

नतीजा साफ है कि कहीं न कहीं थाना पुलिस की सरपरस्ती में यहां पर अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा था। अब जब बाराबंकी पुलिस ने छापेमारी कर दी, तब भंडा फूट गया। तोहमत से बचने के लिए रामपुर कलां पुलिस अब गुडवर्क को अपना बताने में जुटी हुई है। पुलिस ने रामपुर कलां थाने में रामचंद्र, सतीश, जितेंद्र व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


एसपी ने दिए जांच के आदेश
सीओ सिधौली उदय प्रताप सिंह व सीओ महमूदाबाद तौकीर अहमद ने बताया कि यह सच है कि रामपुर कलां के ग्राम लोधौरी में बाराबंकी पुलिस ने छापेमारी की। वे किसी वांछित की तलाश में लोधौरी गांव आए थे। जिसके बाद यहां पर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। दोनों अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एसपी ने स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। जांच सीओ महमूदाबाद को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed