फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अब नॉॅन स्टॉप सफर करेंगे मुसाफिर

अब नॉॅन स्टॉप सफर करेंगे मुसाफिर

Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अब नॉॅन स्टॉप सफर करेंगे मुसाफिर
रेल क्रॉसिंग पर जाम से मिलेगी निजात, दो फ्लाईओवर बनने शुरू
विज्ञापन


सीतापुर। लखनऊ से सीतापुर होकर लखीमपुर जाने वालों को अब जाम के जंजाल से निजात मिलेगी। उन्हें रेल क्रॉसिंग बंद होने के दौरान जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

कारण, लखीमपुर-सीतापुर-लखनऊ मार्ग की दो रेल क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर बनने शुरू हो गए हैं। ये फ्लाईओवर मार्च 2019 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर तक टू-लेन (एनएच-21) हाईवे हैं। इस हाइवे पर पूर्वोत्तर रेलवे की तीन रेल क्रॉसिंगें पड़ती हैं। ये क्रॉसिंगें दिन में कई-कई बार बंद होती हैं।
विज्ञापन


इससे यहां लंबा जाम लगता है। जिस वजह से लखनऊ से सीतापुर होकर लखीमपुर जाने वालों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। जाम के कारण सीतापुर बाईपास तक वाहनों की कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार ने सीतापुर-लखीमपुर खीरी-लखनऊ टू-लेन हाईवे को फोरलेन में बदलने का फैसला लिया था। बाद में इस हाईवे पर पड़ने वाले रेल क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा था।

केंद्र सरकार ने चालू रेल बजट में चयनित क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर बनाने के प्रस्तावों को शामिल कर उसे मंजूरी भी दे दी थी। शासन स्तर से बजट रिलीज होते ही कार्यदायी संस्था सेतु निगम (निर्माण) ने काम भी शुरू कर दिया है।


विभागीय जानकारों की मानें तो कार्यदायी संस्था ने चयनित तीन में से दो क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर बनाने के लिए फाउंडेशन बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

जबकि एक में रेलवे और एनएच के बीच जमीनी विवाद होने से काम शुरू नहीं हो पाया है, हालांकि इस मसले को निपटाने की कवायद चल रही है। यहां फ्लाईओवर बनने से जाम से लोगों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed