फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सरकार की तमाम कवायदों के बाद भी पेंशन पाना आसान नहीं

सरकार की तमाम कवायदों के बाद भी पेंशन पाना आसान नहीं

Sun, 17 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सरकार की तमाम कवायदों के बाद भी पेंशन पाना आसान नहीं
तमाम कवायदों के बाद भी पेंशन पाना आसान नहीं
विज्ञापन


सीतापुर। सरकार की तमाम कवायदों के बाद भी पेंशनरों के लिए पेंशन प्राप्त करना आसान नहीं हो सका। केंद्र व प्रदेश सरकारें बुजुर्ग पेंशनरों की सहूलियत के लिए समय-समय पर तमाम नियम बनाती रहतीं हैं लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विभागीय दफ्तर से कोषागार और बैंक के बीच भागदौड़ से निजत नहीं मिल सकी। धक्के खाने के बाद भी समय से पेंशन नहीं मिल पाती है।

सरकार बुजुर्ग पेंशनरों की सुविधा के लिए कुछ नियम सरल करके हुए कई सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया था लेकिन अफसरों की लापरवाही से नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में कुल पेंशनरों की संख्या 14,342 है। इन सभी समस्याओं की शुरुआत उनके अपने विभागीय दफ्तर से ही होती हैं। सेवानिवृत्त के बाद दस्तावेज मुकम्मल कराने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर कोषागार कार्यालय में नियमों का हवाला देकर उन्हें दौड़ाया जाता है। रही-सही कसर बैंक में पूरी हो जाती है। पेंशनरों के लिए बैंक का काम निपटाना किसी लड़ाई जीतने से कम नहीं होता है।


बुजुर्ग पेंशनर किसी तरह लाठी टेक कर बैंक पहुंच गया तो वहां भीड़ देख लाइन में खड़े होने का साहस नहीं जुटा पाता है।

बैंककर्मियों का रवैया भी पेंशनरों के प्रति अच्छा नहीं रहता है। पेंशनरों का दर्द है, कि बैंक कर्मी जानकारी देने की तो बात दूर बुजुर्गों से सीधे मुंह बात तक नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed