{"_id":"601ae1298ebc3e26cb0d2749","slug":"116-couples-get-married-sitapur-news-lko563040851","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 बेटियों के हाथ हुए पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
116 बेटियों के हाथ हुए पीले
विज्ञापन
सीतापुर : मिश्रिख ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी करते जोड़े।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सीएम सामूहिक विवाह योजना से तीन ब्लाक क्षेत्रों की 116 बेटियों के हाथ पीले किए गए। सभी जोड़ों को विवाह उपयोगी सामग्री देकर विदा किया गया।
रेउसा संवाद के अनुसार, ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 37 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। सभी जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक ज्ञान तिवारी ने सभी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। विधायक ने वर-वधुओं को पुष्पों की बरसात कर आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि यह सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 से चलाया जा रहा है, जो गांव के निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सराहनीय पहल है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामस्वरूप भार्गव आदि मौजूद रहे।
मिश्रिख संवाद के अनुसार, ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लाक मिश्रिख के 45 व मछरेहटा के 34 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। सभी जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने सभी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिये बहुत ही सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये प्रत्येक जोड़े पर खर्च किया जाता है।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, बीडीओ रामकुमार उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख नत्थाराम, प्रमुख पिसांवा रामकिंकर पांडेय, एडीओ समाज कल्याण अमिताभ वर्मा, ब्लॉक कर्मचारियों, पूर्व प्रधान मौजूद रहे।