{"_id":"5bc37d56bdec22699072b6d9","slug":"11539538262-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की दहलीज से दूर है 1227 नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की दहलीज से दूर है 1227 नौनिहाल
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में 1227 नौनिहाल स्कूल नहीं जा रहे हैं। यह विद्यालय की दहलीज से दूर हैं। यह खुलासा बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कराए गए हाउस होल्ड सर्वे में हुआ है। ऐसे में अब इन नौनिहालों का निकटवर्ती परिषदीय विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा। साथ ही इन छात्र-छात्राओं को कॉपी, किताबें व बैग की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कवायद शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रति वर्ष हाउस होल्ड सर्वे कराया जाता है। यह सर्वे 6-14 वर्ष के नौनिहालों का हुआ है। इस सर्वे की जिम्मेदारी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को दी गई थी। इन शिक्षकों ने अपने-अपने इलाके में घूम-घूमकर उन नौनिहालों को चिन्हित किया है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे है। यह सर्वे पूरे जिले में हुआ था।
सर्वे की रिपोर्ट सामने आने पर मालूम हुआ कि 1227 नौनिहाल स्कूल नहीं जा रहे हैं। यह अपने घर पर ही कामकाज कर रहे हैं। स्कूल न जाने वालों में सर्वाधिक 769 बालिकाएं हैं। जबकि 458 बालक हैं। नौनिहाल चिन्हित के बाद अब इनका निकटवर्ती स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। बीएसए ने यह जिम्मेदारी सभी बीईओ को दी है। दाखिला दिलाने के साथ ही उन्हें कॉपी, किताबें, स्कूली बैग, जूता मोजा, ड्रेस आदि की सुविधा दिलाई जाएगी। इसको लेकर बीएसए ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ब्लॉकवार आंकड़े
डीसी सामुदायिक सहभागिता सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि बेहटा में 3, बिसवां में 26, गोंदलामऊ में 279, हरगांव में 11, कसमंडा में 48, खैराबाद में 4, लहरपुर में 59, मिश्रिख में 7, पहला में 262, परसेंडी में 38, पिसावां में189, रेउसा में138, सकरन में 32, सिधौली में 115, बिसवां नगर में 6, नगर मिश्रिख में 2 व सीतापुर नगर में 8 नौनिहाल चिन्हित हुए हैं। यह बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। जबकि एलिया, मछरेहटा, महमूदाबाद व महोली में एक भी नौनिहाल आउट ऑफ स्कूल नहीं मिला है।
बच्चों को दिलाई जाएंगी सुविधाएं
हाउस सर्वे मेें चिन्हित हुए नौनिहालों को जल्द ही स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। इन नौनिहालों को सभी सुविधाएं दिलाते हुए बेहतर पढ़ाई का माहौल दिया जाएगा।
- अजय कुमार, बीएसए