{"_id":"59610fed4f1c1b0f4b8b467f","slug":"11499533293-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को अगवा करने के प्रयास में ग्रामीणों ने एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को अगवा करने के प्रयास में ग्रामीणों ने एक को दबोचा
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक को अगवा कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा
थानगांव (सीतापुर)। साइकिल से बाजार गए एक बालक को पड़ोसी गांव के युवक ने साइकिल से अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
थानगांव के मिश्रनपुरवा निवासी अंकुर मिश्रा (9) पुत्र रामनवल साइकिल से गंगापुरवा गया था। वहीं उसे पड़ोसी गांव केवड़ा निवासी रफीक मिल गया। आरोप है कि रफीक ने पहले अंकुर की साइकिल छीनने की कोशिश की, बाद में बालक को साइकिल समेत अगवा कर लिया। बताते हैं कि इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।