{"_id":"594aadf84f1c1bab708b461b","slug":"11498066424-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ नजर आया योग का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ नजर आया योग का उत्साह
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर गांव तक योगासन की धूम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर तरफ नजर आया उत्साह
योग साधक बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को पूरे विश्व में मिली अलग पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। मंद-मंद बयार के बीच अंधेरे को चीरता सूरज निकलने वाला था। चिड़ियों की चहचहाहट भी तेज हो चली थी। वहीं बच्चों के साथ महिलाओं व युवा घर की दहलीज को लांघकर अपनी मंजिल की ओर से बढ़े चले जा रहे थे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह लगे शिविर में योग के आसन लोगों को सुकून पहुंचा रहे थे। शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में योग दिवस पर मुख्य आयोजन हुआ। यहां भारत स्वाभिमान न्यास व प्रशासन की ओर से आयोजित लगे शिविर में करीब 5 हजार लोगों ने योग का अभ्यास किया। इनमें योग साधकों ने तड़ासन, अनुलोम-विलोम, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वक्रासन सहित योग की कई क्रियाएं कीं। जिले में 19 जगहों पर लगे शिविरों में 20 हजार लोग शामिल हुए।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होेंने कहा कि योग मनुष्य के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। निरोग रहने के लिए प्रत्येक मनुष्य को योग जरूर करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान चलाकर योग को पूरे विश्व में प्रचलित कर भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने का काम किया है। दिनचर्या में योग को शामिल करने से शरीर हष्ट-पुष्ट रहता है। इसके अलावा सकारात्मक व विचारोन्मुख सोच भी विकसित होती है। मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में सुबह 5 बजे से योग शुरू हुआ। यहां योग प्रशिक्षक नीरज वर्मा व प्रमोद यादव ने लोगों को योग के आसन कराए व जानकारियां दी। यहां जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद राजेश वर्मा, डीएम डॉ. सारिका मोहन के अलावा कई अन्य लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने की सीख दी। स्टेडियम में करीब पांच हजार लोगों ने एक साथ योग किया। लोगों को जीवन में योग के फायदे व अन्य आसन बताए गए। करीब डेढ़ घंटे तक आयोजन हुआ। भाजपा ने शहर के लोहारबाग पार्क, खैराबाद के जोशी टोला सहित 33 मंडलों में योग शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में सीओ जितेंद्र कुमार, आरआई अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार दिनेश सिंह, विधायक राकेश राठौर, पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रमोद यादव सहित हजारों साधकों ने योग के प्रमुख आसन करने के साथ योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इसके अलावा जिले में जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन हुआ। जिनमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए योग अपनाने का संकल्प लिया।
...
योग साधकों में बांटा मट्ठा
शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में योग साधकों को मट्ठा वितरित किया गया। नेहरू युवा केंद्र, पतंजलि व प्रशासन की ओर से मट्ठा वितरण के पीछे भी शरीर को स्वस्थ रखना प्रमुख वजह थी। जिला युवा समन्वयक डॉ. एए फारूकी, मनोज श्रीवास्तव, मधुलिका सिंह के मुताबिक मट्ठा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह औषधि की तरह काम करते हुए शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने के साथ हाजमा भी दुरुस्त रखता है।