फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1,120 youth got employment in the fair

Sitapur News: मेले में 1,120 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 18 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
1,120 youth got employment in the fair
रोजगार मेले में पहुंचे महोली विधायक।
महोली (सीतापुर)। दयाशंकर पटेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित रोजगार मेले में महोली क्षेत्र के 1120 युवाओं को रोजगार मिला। डिग्री काॅलेज और जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने पंजीकृत छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेकर नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से स्व. दयाशंकर पटेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि जिले में यह पहला निजी विद्यालय है, जहां पर जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में आईं कंपनियों को अगर किसी बच्चे के लिए गारंटी की आवश्यकता है तो वह गारंटर के नाम पर मेरा नाम अंकित कर दें। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के चयनित सभी बच्चों की गारंटी स्वयं लेता हूं। काॅलेज के संरक्षक एडवोकेट शेर सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में 3244 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इसमें 1120 छात्र-छात्राओं को टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एचडीएफसी लाइफ, हेल्थ इंडिया मैनेजमेंट, यश कांस्ट्रक्शन, जय भारत मैन पावर इंटरप्राइजेज, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप सहित 15 कंपनियों ने नौकरी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं को जानकारी दी गई, कि वह पंजीकरण कराकर जर्मनी व जापान में भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जर्मन व जापानी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। इस पर विधायक ने कहा कि काॅलेज के संरक्षक शेर सिंह द्वारा काॅलेज में एक जर्मन प्रशिक्षक नियुक्त किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिला अधिकारी देवेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर एसपी त्रिवेदी, पिसावां व महोली के ब्लाॅक प्रमुख भी मौजूद रहे। मेले में जिला रोजगार सहायता अधिकारी राहुल गौंड़, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।


विधायक ने नैन्सी मिश्रा, आकाश कुमार यादव तथा आशीष कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अखिलेश कुमार पांडेय, उपप्राचार्य डाॅ. अनुराग अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed