{"_id":"5c9d1a3cbdec22146b5ec483","slug":"111553799740-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितिन की गाड़ी के आगे लेटकर कार्यकर्ताओं ने लखनऊ जाने से उन्हें रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितिन की गाड़ी के आगे लेटकर कार्यकर्ताओं ने लखनऊ जाने से उन्हें रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा के बजाय लखनऊ से चुनाव लड़ाए जाने की बात से नाराज हैं जिले के कांग्रेसी
सीतापुर/ महोली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की गाड़ी के आगे लेटकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को उन्हें लखनऊ जाने से रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता जितिन के लखनऊ से चुनाव लड़ाए जाने की अटकलों से खफा हैं। सड़क पर लेटे कार्यकर्ताओं ने जितिन से दो टूक कहा कि लखनऊ जाने की जरूरत नहीं है।
वह धौरहरा से ही चुनाव लड़ें। जिद पर अड़े कार्यकर्ताओं को जितिन किसी तरह समझा-बुझाकर धौरहरा आने को लेकर हाईकमान से बात करने के लिए एक दिन की मोहलत लेकर लखनऊ रवाना हो गए। जितिन को लखनऊ से प्रत्याशी बनाए जाने की सुगबुगाहट के बाद से धौरहरा में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को ब्रेक लग गया है।
वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई धौरहरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद चुनाव लड़े थे। जनता ने उन्हें संसद तक पहुंचाया। यूपीए सरकार में जितिन केन्द्रीय मंत्री बनाए गए थे। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में जितिन को भी पराजय का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद भी जितिन लगातार धौरहरा क्षेत्र में सक्रिय रहे और जनता से संपर्क बनाए रखा। अब लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने पर कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा जितिन को धौरहरा के बजाय लखनऊ से प्रत्याशी बनाए जाने के संकेत दिए गए हैं। इस पर धौरहरा के कांग्रेसियों में जबरदस्त नाराजगी है।
गुरुवार को जितिन अपनी गाड़ी से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। खबर पाकर सैकड़ों कार्यकर्ता महोली स्थित शंभू दयाल धर्मशाला के करीब जितिन की गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गए। लखनऊ जाने से रोकते हुए कार्यकर्ता जितिन से धौरहरा से ही चुनाव लड़ने को कह रहे थे।
इस पर जितिन गाड़ी से उतरे और कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें समझाया। लेकिन कार्यकर्ता धौरहरा से ही चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ गए। यह देख जितिन भावुक होते हुए बोले कि आप सबसे मुझे दिली लगाव है। हाईकमान से बात कर इस मसले का हल निकाला जाएगा। एक दिन की मोहलत लेकर जितिन लखनऊ रवाना हो गए।