{"_id":"5c8e93a4bdec221402334b1b","slug":"111552847780-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की कतरन लदा ट्रक जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की कतरन लदा ट्रक जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े की कतरन लदा ट्रक जला
सीतापुर। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में रविवार को कपड़े की कतरन लेकर जा रहे ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर कंदुनी गांव के पास जा रहे ट्रक में रविवार को अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने ट्रक को चपेट में ले लिया। इसकी सूचना फायर स्टेशन पर दी गई। इस पर दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
ट्रक कानपुर के एक व्यापारी का है। चालक सूरत से ट्रक में कपड़े की कतरन लोड कर बिसवां जा रहा था। इसी बीच आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ट्रक मालिक और चालक की मानें तो आग लगने से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।