फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नौ ओवरलोडेड वाहनों का चालान

नौ ओवरलोडेड वाहनों का चालान

Fri, 02 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
नौ ओवरलोडेड वाहनों का चालान
एआरटीओ ने मालगोदाम पर की वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन

सीतापुर। जिलाधिकारी शीतल वर्मा के निर्देश पर रेलवे मालगोदाम से माल ढोने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त तालमेल से अभियान चलाया। इसमें 9 ओवरलोड ट्रकों व ट्रैक्टर ट्रॉलियों को चालान किया।

गुरुवार को परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. उदित नारायण पाण्डेय व यात्रीकर/मालकर अधिकारी रेहाना बानो मय टीम के साथ शहर के थामसन गंज स्थित मालगोदाम पर पहुंचे। यहां पर टीम ने ओवरलोड वाहनों की जांच की।
विज्ञापन


इसमें कई ओवरलोड वाहन पकड़े पाए। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एआरटीओ डॉ. उदित ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण अनेकों प्रकार से क्षति पहुंचती है। इससे एक तरफ राजस्व का नुकसान होता है तथा दूसरी तरफ सड़कें खराब हो जाती हैं। इससे सड़कों की मरम्मत का व्यय बढ़ जाता है, वहीं अत्यधिक वजन के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रह पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही वाहन के टायर व इंजन भी जल्दी खराब हो जाते हैं जिससे वाहन स्वामी पर अतिरिक्त व्यय बढ़ जाता है। उन्होंने मालगोदाम प्रभारी को स्वीकृत क्षमता से अधिक माल लोड न कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध पुन: कठोर कार्रवाई किए जाने चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed