{"_id":"5b9ff041867a557eb1675d1f","slug":"111537208385-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर महिला व बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर महिला व बच्चे की मौत
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों घास काटने गए थे, खेत में टूटा पड़ा था तार
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली इलाके में सोमवार की सुबह एक महिला और बालक खेत में घास काटने गए थे। इसी बीच खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने लहरपुर-बिसवां मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया।
मगर पुलिस के खदेड़ने से ग्रामीण जाम नहीं लगा सके। एसडीएम ने चौबीस घंटे के अंदर जर्जर तार बदलवाने का आश्वासन दिया है। तालगांव क्षेत्र के जीतामऊ तकिया मेें रहने वाला आकाश (9) पुत्र सरोज वर्मा और गीता (55) पत्नी बदलूराम सोमवार को खेत में घास काटने गए थे।
बालगोविंद और श्रीकृष्ण के खेत पास-पास में हैं। इनके खेतों में होकर हाईटेंशन लाइन निकली है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली के तार बेहद जर्जर होने से आए दिन टूटकर गिर जाते हैं। सोमवार को तार टूटकर श्रीकृष्ण के खेत में गिरा पड़ा था। जमीन पर पड़े तार पर गीता का पैर पड़ने से करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बालगोविंद के खेत के चारों ओर कंटीले तार लगे हैं। विद्युत लाइन का तार इन कंटीले तारों में टच करने से उनमें भी करंट प्रवाहित हो रहा था। आकाश ने अंजाने में कंटीले तार छू लिए और करंट की चपेट में आकर उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से आक्रोशित ग्रामीणों ने लहरपुर-बिसवां मार्ग पर जीतामऊ चौराहे के निकट जाम लगाने का प्रयास किया।
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया, जिससे जाम नहीं लग सका। एसडीएम लहरपुर सुरेश कुमार ने चौबीस घंटे के अंदर जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जर्जर तार बांट रहे मौत
जिले में हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार मौत बांट रहे हैं। तालगांव की घटना पहली नहीं है। एक सप्ताह पूर्व सिधौली इलाके में बनियानी गांव का युवक खेत में टूटे पड़े तार की चपेट में आकर जान गंवा चुका है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर शिकायतों के बाद भी जर्जर तार बदलवाने को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे आए दिन कोई न कोई जान गंवा बैठता है।
एक-एक लाख मिलेगा मुआवजा
सारी औपचारिकता पूरी कर रिपोर्ट भेज दी गई है। मृतकों के घर वालों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जर्जर तार बदलवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जहां भी लाइन जर्जर होती है उसे बदलवाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा जाता है। स्वीकृति मिलने पर तार बदले जाते हैं।
-प्रहलाद कुमार, एसडीओ विद्युत