{"_id":"5b8c226642c7924676418109","slug":"111535910502-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद में बुखार से पीड़ित सौ से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद में बुखार से पीड़ित सौ से अधिक मरीज
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद (सीतापुर)। गोंदलामऊ इलाके में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को औरंगाबाद ग्रामसभा में बुखार के करीब सौ नए मरीज सामने आए। ये सभी प्राइवेट चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बुखार का प्रकोप छाया हुआ है।
रोजाना मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। रविवार को औरगांबाद ग्रामसभा के मजरे कमईपुर, रौतापुर, मढ़िया, हीरापुर व मडारी में बुखार के करीब सौ मरीज सामने आए हैं। इन्हें कई दिनों से तेज बुखार आ रहा है। ये प्राइवेट चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं।
औरंगाबाद के रेहान (4), रुबाईया (7), रतीबा (7), जैतुननिशां (28), अक्तरी (7), जसवंत (65), रमेश (35), सुदामा (34), महारानी (62), छोटेलाल (55), काजल (7), बब्बू (15), महेश (50), बुलाकी (55), पप्पू (45), लोटन (35), ओमकार (एक वर्ष) व टाइगर (6) आदि बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
किसी का बदन दर्द कर रहा है तो किसी के सर में तेज दर्द हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं आई है। न ही दवाओं का छिड़काव कराया गया है। इससे रोजाना नए मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले यहां के एक दर्जन से अधिक गांवों में बुखार की चपेट में सैकड़ों मरीज आ चुके है।
प्रभारी सीएचसी डॉ. धीरज मिश्रा ने कहा कि गोंदलामऊ में बुखार से पीड़ितों के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को गांव में परीक्षण के लिए टीम भेजी जाएगी।
महमूदाबाद में भी मिले 50 से अधिक मरीज
महमूदाबाद। पीएचसी खुरवल क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बुखार से 50 से अधिक लोग पीड़ित हैं। ये सभी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हैं। बकहुंआ बाजार, राजापुर, सुहेला, सुरखूपुरवा, अंगेथुवा, तुरनी, शहबाजपुर सहित करीब आधा दर्जन गांवों में तेजी से बुखार फैल रहा है। सूरखूपुरवा के पुत्तन ने बताया कि कई दिनों से वह निजी चिकित्सक से दवा ले रहे हैं।
इसी गांव की शकीना, सोफिया सहित एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। राजापुर की सुमित्रा देवी, सुनीता देवी भी 15 दिनों से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल जाने पर डॉक्टर नहीं मिलते। बकहुंआ बाजार के चंदप्रकाश, शीलू और करन सहित डेढ़ दर्जन लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि एएनएम व आशा बहुओं को निर्देशित कर दिया गया है। दवा वितरण कराते हुए हर संभव इलाज मुहैया कराया जाएगा।