{"_id":"5b4e33384f1c1b6f548b51ec","slug":"111531851576-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से उड़ाया लाखों का माल
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर/ सिधौली। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक किसान के घर से लाखों का माल पार दिया जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर में चोरी का प्रयास किया है। दोनों ही वारदातों के संबंध में पीड़ितों ने तहरीरें संबंधित कोतवाली में दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गांगूपुर खेरिया निवासी राजकुमार किसान है। सोमवार की रात घर में घुसे चोरों ने घर में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़ डाले और वहां 8 हजार की नकदी, 30 लीटर मेंथा ऑयल, सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान समेट ले गए।
राजकुमार ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 3 लाख रुपये कीमत माल समेट ले गए हैं। उधर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नैमिष पुरम निवासी राजकुमार सिंह के घर भी सोमवार की आधी रात चोर घर में घुस गए। चोरों ने जैसे ही बक्से को उठाया, आहट पाकर राजकुमार की नींद खुल गई। उसके शोर मचाते ही चोर वहां से निकल भागे।