फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दबंगों ने पुलिस चौकी के करीब तीन को घायल किया

दबंगों ने पुलिस चौकी के करीब तीन को घायल किया

Sun, 17 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने पुलिस चौकी के करीब तीन को घायल किया
पुलिस चौकी के निकट दबंगों ने तीन को पीटा
विज्ञापन


सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में कांशीराम पुलिस चौकी के करीब दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को लाठी व डंडों से जमकर पीटा। इससे तीनों जख्मी हो गए। विवाद मोबाइल फोन छीनने से बढ़ा है। पीड़ितों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम ओझीपुर निवासी विवेक कुमार (20) शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय से घर जा रहा था। रास्ते में कांशीराम कालोनी के निकट निकट पांच दबंगों ने उसे रोक लिया। पांचों उससे मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। इसी बीच किसी ने इस घटना की सूचना विवेक के गांव में दे दी।
विज्ञापन


खबर पाते ही परिवार के विजय (28) व रामजीवन (35) दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले दबंग भड़क गए और लाठी डंडों से विजय व रामजीवन पर हमला बोल दिया। वारदात ठीक पुलिस चौकी के सामने हुई। इसके बावजूद विवेक व उसके परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसी बीच हाईवे से हूटर बजाते हुए कई वाहन निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें देख दबंग वहां से भाग गए। मारपीट में रामजीवन व विजय बुरी तरह से जख्मी हो गए। विवेक को मामूली चोटें आई थीं। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपियों को तलाशने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed