{"_id":"597cbc7b4f1c1b6c648b4872","slug":"111501346939-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में एक दंपती जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में एक दंपती जख्मी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में एक दंपती जख्मी
सदरपुर (सीतापुर)। शुक्रवार शाम को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। सदरपुर थाना इलाके के ग्राम जिगिनिया मजरा समसाबाद निवासी भोला शुक्रवार शाम को गांव के ही सियाराम के खेत में सूअर मारकर भून रहा था। जानकारी होने पर सियाराम ने उसे खेत पर ऐसा करने से मना किया और सूअर को अपने खेत से बाहर ले जाने को कहा। इसी बात पर भोला व सियाराम में कहासुनी हो गई। भोला ने सियाराम व उनकी पत्नी को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे सियाराम व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।