{"_id":"594416854f1c1bff4e8b4607","slug":"111497634437-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंस के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंस के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप, जांच शुरू
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर में गोवंश की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। टिकरा-बनिगवां गांव के बीच गन्ने के खेत में गोवंश की खाल व अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता भी रिपोर्ट दर्ज होने तक थाने पर डटे रहे।
सदरपुर-हाजीपुर मार्ग पर टिकरा-बनिगवां गांवों के बीच सड़क के किनारे टिकरा निवासी सरदार हैप्पी सिंह का गन्ने का खेत है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को एक पेड़ के पास गोवंश की खाल व अन्य अवशेष दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कई भाजपा कार्यकर्ता भी जुट गए और गोहत्या करने वालों की गिरफ्तारी कर की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव के चौकीदार परसुराम ने तहरीर दी है।