फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11 villagers visited the Aadhaar card camp; their issues were resolved

Sitapur News: आधार कार्ड शिविर में पहुंचे 11 ग्रामीण, दूर हुई समस्याएं

Wed, 05 Aug 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
11 villagers visited the Aadhaar card camp; their issues were resolved
बिसवां। क्षेत्र के परसेहरा गांव में बुधवार को आधार कार्ड सुधार शिविर का आयोजन हुआ। बुधवार को 11 लोग पहुंचे। शिविर में प्रतिदिन लोग आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक और फिंगर अपडेट सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर में रोजाना लगभग 25 से 30 लोग अपने आधार संबंधी कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन


शिविर में पहुंचे जियाउल ने बताया कि वह पहले अपने आधार कार्ड में नाम संशोधित कराने आए थे, जो सफलतापूर्वक हो गया था। अब वह जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) में सुधार कराने आए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से शिविर संचालित हो रहा है, जिससे परसेहरा ही नहीं बल्कि मानपुर, बिसवां और बन्नी सहित दूर-दराज़ के क्षेत्रों से भी लोग आधार में सुधार और बायोमीट्रिक अपडेट कराने पहुंच रहे हैं। वहीं एक अन्य ग्रामीण संजीव वर्मा ने बताया कि वह बायोमेट्रिक, फिंगर अपडेट और मोबाइल नंबर लिंक कराने आए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में मौजूद अधिकारी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 7 से 15 दिनों के भीतर आधार कार्ड में सुधार की प्रक्रिया पूरी कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में शिविर लगने से उन्हें शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed