फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10th class students will answer 20 questions on OMR sheet

Sitapur News: 20 प्रश्नों का ओएमआर शीट पर जवाब देंगे 10वीं के छात्र

Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
10th class students will answer 20 questions on OMR sheet
सीतापुर। यूपी बोर्ड से जुड़े हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को इस बार 20 प्रश्नों का जवाब देने के लिए ओएमआर शीट पर जवाब देना होंगे। इसके साथ ही अन्य प्रश्न पत्रों के उत्तर कॉपियों पर लिखने होंगे। जिले में बोर्ड परीक्षाओं की करीब 1.80 लाख उत्तरपुस्तिकाएं अब तक पहुंच चुकी हैं। इसमें हाईस्कूल की एक लाख व इंटर की 80 हजार उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर चल रही तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी है। इस बार परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को 20 प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर टिक लगा कर देना होंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक प्रश्नपत्र में 20 ऐसे सवाल होंगे, जिनका जवाब देने के लिए छात्रों को ओएमआर शीट दी जाएगी। अन्य प्रश्नों का उत्तर पहले की तरह ही उत्तरपुस्तिकाओं पर लिखना होगा। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को सभी प्रश्नों के जवाब उत्तर पुस्तिकाओं पर ही लिखना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी से होगा वितरण

उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण जीआईसी सीतापुर से किया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाएं यही पर बने कोठार में रखी गई है। एक फरवरी से उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। जनपद में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। तहसीलवार उत्तरपुस्तिकाएं केंद्र व्यवस्थापकों को दी जाएगी।

एक फरवरी से शुरू होगा वितरण

यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाएं जिले में प्राप्त हो गई हैं। इनका वितरण कार्य एक फरवरी से परीक्षा केंद्रवार शुरू होगा।
राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed