फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10th and 12th toppers got respect

Sitapur News: 10वीं व 12वीं के टॉपरों को मिला सम्मान

Sat, 15 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 15 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
10th and 12th toppers got respect
सीतापुर। रीजेंसी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 10वीं व 12वीं के टॉपरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर एएसईटी लखनऊ कैंपस के डॉ. अनिल कुमार ने सत्र 2022-2023 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने टॉपर स्नेहल श्रीवास्तव, सार्थक जयसवाल एवं अंशिम वर्मा व आयुष श्रीवास्तव, सूरज शाक्य, दिव्यांशी शुक्ला एवं वैभव सिंह को ट्राॅफी प्रदान की। कार्यक्रम में केजी से कक्षा 11 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान ग्रहण करने वाले सभी छात्र-छात्राएं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लोवर केजी और अपर केजी के 24 छात्र-छात्राओं को राइजिंग स्टार की ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में 15 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से भी सम्मानित किया गया। समूह नृत्य मोह मोह के धागे... पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संस्थापक एमएफ जैदी ने बच्चों, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed