{"_id":"585829b84f1c1b774fe3974f","slug":"1033-students-met-laptop","type":"story","status":"publish","title_hn":"1033 मेधावियों को मिले लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1033 मेधावियों को मिले लैपटॉप
अमर उजाला/सीतापुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
लैपटॉप के साथ मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह लैपटॉप आपकी मदद ही नहीं करेगा, बल्कि कैशलेस स्कीम में काफी सहायक साबित होगा। पहले गरीब मेधावी बच्चे लैपटॉप जानते तक नहीं थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने आज लैपटॉप तक पहुंच ही नहीं बनाई, बल्कि हर मेधावी के हाथ में हथियार दे दिया। इसे बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल करने में प्रयोग करें। यह बातें सोमवार को प्रदेश सरकार के गन्ना एवं विकास, चीनी मिल मंत्री नरेंद्र वर्मा ने लैपटॉप वितरण समारोह में कहीं।
शहर के पुलिस लाइंस में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह में उन्होंने सीतापुर, मिश्रिख, सिधौली, लहरपुर, बिसवां, महोली तहसील के 1033 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए।। एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि पहले गांव का गरीब बच्चा यह सोचता था कि शहरी बच्चों के पास लैपटॉप है। इनका हम कैसे मुकाबला करेंगे। लेकिन लैपटॉप स्कीम ने यह अमीर व गरीब का गैप कम कर दिया है।
कारागार मंत्री रामपाल राजवंशी ने कहा कि आज हर घर में लैपटॉप पहुंच रहा है। इससे विद्यार्थी घर बैठे ही ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह ने बच्चों से अपील की कि वह इसको सार्थक ज्ञान प्राप्त करने में उपयोग करें। यह आपकी उच्च शिक्षा के लिए काफी मददगार होगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव, विधायक रामपाल यादव, राधेश्याम जायसवाल, मनीष रावत, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। लैपटॉप पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से चहक उठे। इस दौरान मंत्री नरेंद्र वर्मा ने नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।