{"_id":"571e58094f1c1b3a64a9187c","slug":"103-houses-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में 103 आशियाने राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में 103 आशियाने राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुसहा गांव में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग की लपटों ने रविवार को 103 आशियानों को राख कर दिया। आग में 19 मवेशी भी जिंदा जल गए। सबसे दुखद घटना सिधौली क्षेत्र के मोहम्मदीनपुर गांव में हुई, जहां आज ही एक ग्रामीण की बेटी की बारात आनी थी। हादसों में करीब 39 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली इलाके के मोहम्मदीनपुर गांव में सोमवार दोपहर एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे करीब तीन लाख की संपत्ति राख हो गई। सिधौली तहसील क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव निवासी लल्लू पुत्र छोटेलाल यादव की बेटी की बारात हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के शांतिखेड़ा से आनी है।
विज्ञापन
बारातियों के लिए घर में पकवान बन रहे थे। इसी बीच अचानक घर में आग लग गई। जब तक लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की तब तक आग पूरे घर में फैल गई। आसपास के ग्रामीण उसकी मदद को आगे आए हैं। वहीं, रामकिशन के यहां भी चालीस हजार की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन
बेहमा के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के कबरी गांव में सोमवार दोपहर लगी आग से 36 आशियाने जलकर राख हो गए। 15 बकरियों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। आग से करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। क्षेत्र के कबरी मजरे कबरा निवासी विनोद पुत्र मोहन सोमवार दोपहर गांव के किनारे खेत का खर-पतवार जल रहा था।
इसी बीच चिंगारी पड़ोस के नत्थाके घर जा गिरी। आग से चार बकरियाें की मौत हो गई। आग में छह बकरियां व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हरगांव के बेनीवाइजपुर व बेनीराजा दशरथ गांव में रविवार को 43 घरों की 23 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। चार मवेशी भी जल मरे।
क्षेत्रीय विधायक व पूर्वमंत्री रामहेत भारती ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता की मदद की। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के करेवापुरवा मजरा घनेवा मितौरा रविवार की रात अज्ञात कारणों के कारण आग लग गई। आग में करीब 30 लोगों के घर जलकर राख हो गए।