फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   102 ATM in Sitapur but rupees did not find

102 एटीएम पर किसी से नहीं निकले नोट

Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
102 ATM in Sitapur but rupees did not find
फुटकर रुपयों के संकट से जूझ रहे लोगों की परेशानी सोमवार को और बढ़ गई। सोमवार को अवकाश रहने के कारण बैंक बंद रहे तो लोगों की भीड़ ने एटीएम की ओर रुख कर दिया। पर यहां भी उन्हें एक भी एटीएम चालू नहीं मिला। एटीएम से रुपये निकालने के लिए दिनभर लोग इधर से उधर भटकते रहे। जिले में 102 एटीएम हैं लेकिन सोमवार को एक भी एटीएम से कैश नहीं निकल सका।
विज्ञापन


पुराने बड़े नोट बंद होने से दुकानदारों ने इन्हें लेने से इन्कार कर दिया। सोमवार को बैंक बंद रहे। लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम से कैश निकलेगा, इस वजह से उन्होंने एटीएम का रुख किया। पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक एक भी एटीएम से कैश नहीं निकल सका। बीते चार दिनों से जिले की 325 बैंक शाखाओं में लेनदेन के लिए मारामारी मची हुई थी। चार दिनों में लोगों ने बैंकों में करीब 3 अरब 90 करोड़ रुपये जमा किए। जबकि 32 करोड़ रुपये को बदला व निकाला गया है।
विज्ञापन


दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि रुपयों की जरूरत थी। भीड़ देखकर बैंकों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। रविवार रात शहर के एटीएम पर लंबी कतारें थी, इस वजह से सुबह रुपये निकालने का फैसला किया था। अब सुबह से करीब सात एटीएम मशीनों को देखा पर किसी से कैश नहीं निकल रहा है। होली नगर निवासी जीत रस्तोगी ने बताया कि रविवार रात से तमाम एटीएम पर गया पर किसी से कैश नहीं निकला। सारे एटीएम शो पीस बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed