{"_id":"5ce053d5bdec220764028b70","slug":"101558205397-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का निर्माण करने पर 62 दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का निर्माण करने पर 62 दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। रेलवे की जमीन पर पक्का निर्माण करने पर विभाग की ओर से 62 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अस्थायी दुकानें बनाए जाने की अनुमति का हवाला देते हुए पक्का निर्माण गलत ठहराया गया है। निर्माण कार्य तत्काल नहीं रोके जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नगर में रेलवे स्टेशन के करीब विभाग की जमीन पर पक्की दुकानें बनी थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान रेलवे की कुछ जमीन भी अधिग्रहीत की गई थी। इस जमीन पर रेलवे की दुकानें बनी थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अल्टीमेटम पर रेलवे द्वारा दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें खाली करने को कहा गया था।
रोजगार पर संकट देख लामबंद दुकानदारों ने रेलमंत्री तथा रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखा था। इस पर अधिग्रहण के बाद बच रही रेलवे की जमीन पर अस्थायी दुकानें बनाने की सहमति रेलवे ने दी थी। इसके बाद दुकानदारों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
पक्का निर्माण होते देख पूर्वोत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने संज्ञान लेते हुए 62 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। जिसमें री-एलॉटमेंट के बाद एग्रीमेंट में बांस, टट्टर व लकड़ी की गुमटी रखने का जिक्र करते हुए पक्के निर्माण को शर्त के अनुसार गलत करार दिया गया है। नोटिस चस्पा किए जाने के बाद भी शनिवार को निर्माण कार्य जारी रहा।
उच्च अधिकारियों से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
रेलवे दुकानदारों की संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. जाकिर ने बताया कि दुकानों का निर्माण खोखा रूप में किए जाने जैसी किसी बात का पूर्व में रेलवे विभाग के सहमति पत्र में कोई उल्लेख नहीं था।
उसके बावजूद दुकानों की छतों का निर्माण पक्का न करते हुए टीन शेड डाला जा रहा है। जैसा पूर्व में इन दुकानों में किया गया है।
दुकानदारों का एक प्रतिनिधि मंडल रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर इस बात को उनके समक्ष रखेगा। जैसा निर्णय होगा उसी आधार पर दुकानों का निर्माण किया जाएगा।