फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी में सीतापुर जिला अव्वल

शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी में सीतापुर जिला अव्वल

Tue, 19 Feb 2019 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी में सीतापुर जिला अव्वल
राजभवन प्रांगण में हुआ आयोजन, किसानों ने प्रदर्शित किए उत्कृष्ट उत्पाद
विज्ञापन

सीतापुर। उद्यान विभाग की ओर से राजभवन, लखनऊ में आयोजित फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी में जिले के किसानों ने अपना परचम फहराया। दो दिनी शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी में सीतापुर जिला अव्वल रहा। इनके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मुकाम हासिल किया।

राज्यपाल ने जिले को चल वैजयंती सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। इससे जिले के किसानों व प्रबुद्धजनों ने खुुशी का इजहार किया है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से राजभवन प्रांगण लखनऊ में 16 एवं 17 फरवरी को फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी को आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जिले के किसानों द्वारा अपने विभिन्न उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इन्हें उपस्थित अफसरों सहित अन्य लोगों ने सराहा। प्रदर्शित उत्पादों में जनपद के पांच किसानों को राज्यपाल रामनाईक ने सम्मानित किया। उन्होंने चल वैजयंती एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड गोंदलामऊ के ग्राम गोपलापुर की महिला किसान सत्यवती के पाली हाउस में उत्पादित एवं यूरोपियन सब्जियों में उन्हें चल वैजयंती एवं चार प्रथम पुरस्कार, एक द्वितीय पुरस्कार तथा दो तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसी गांव के किसान उमेश पांडे उर्फ नन्दू पांडे ने पाली हाउस में उत्पादित एवं यूरोपियन सब्जियों में चल वैजयंती एवं छह प्रथम पुरस्कार, दो द्वितीय एवं दो तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। विकासखंड महोली के ग्राम घर का तारा के किसान संतोष मौर्य ने शाकभाजी सामान्य, हाइब्रिड शाकभाजी एवं जैविक शाकभाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसमें उन्हें तीन प्रथम, पांच द्वितीय एवं चार तृतीय पुरस्कार दिए गए। इसी गांव के रामनरेश मौर्य को शाकभाजी सामान्य, हाइब्रिड शाकभाजी एवं जैविक शाकभाजी में चल वैजयंती सहित सात प्रथम एवं छह द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।


ब्लॉक परसेंडी के ग्राम खदनिया के प्रगतिशील किसान निमित्त कुमार को शहद उत्पाद पर चल वैजयंती एवं एक-एक प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला उद्यान अधिकारी रामनरेश वर्मा ने बताया कि जिले के पांच किसानों को बड़ी संख्या में राज्यपाल द्वारा पुरस्कार दिए जाने से किसानों एवं प्रबुद्धजनों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed