{"_id":"5c606eb5bdec220c0c321d33","slug":"101549823669-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे वेदपाठी बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे वेदपाठी बालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य (सीतापुर)। संस्कारवान बालक ही पूरे समाज में संस्कृति और ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। हमारी संस्कृति को ये वेदपाठी बालक ही संरक्षित करके पूरे विश्व में ज्ञान की ज्योति प्रकाशित करेंगे।
ये बातें मिश्रिख सांसद अंजू बाला ने नैमिषारण्य के श्री स्वामी आत्मानंद संस्कृत शिक्षण संस्थान के पंचम वार्षिक महोत्सव के दौरान आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में कहीं। बतौर मुख्य अतिथि सांसद ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लगवाने को कहा।
व्यास पीठ प्रतिनिधि रंजीत शास्त्री ने भी संस्थान के विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। व्यास पीठाधीश अनिल शास्त्री ने भी विद्यालय पहुंचकर ब्रह्मचारियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
संस्थान के संस्थापक आचार्य सर्वेश शुक्ल ने बताया कि विद्यालय प्रतिवर्ष सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन करता है। इस वर्ष भी 31 बालकों को वैदिक विधि से यज्ञोपवीत संस्कार में सम्मिलित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, नगर पालिका मिश्रिख की अध्यक्ष सरला देवी, सूत गद्दी महंत मनीष शास्त्री, संरक्षक राम किशोर दीक्षित, स्वामी हरिहरानंद सरस्वती, अध्यक्ष नारायणानंद आदि मौजूद रहे।