फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नोडल अफसर से अभद्रता पर पंचायत सचिव निलंबित

नोडल अफसर से अभद्रता पर पंचायत सचिव निलंबित

Mon, 05 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
नोडल अफसर से अभद्रता पर पंचायत सचिव निलंबित
शौचालयों के निर्माण में नहीं किया जा रहा सहयोग
विज्ञापन

सीतापुर। शौचालय निर्माण में पंचायत सचिव को मनमानी करना महंगा पड़ा। इस कार्य में लापरवाही बरतने व नोडल अफसर से अभद्रता करने के मामले में डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में वह ब्लॉक मछरेहटा के दफ्तर से संबद्ध रहेंगे।

प्रकरण विकास खंड की न्याय पंचायत परसदा का है। यहां की ग्राम पंचायत कन्दुवापुर के नोडल अफसर ने डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के मार्फत बताया कि ग्रामसभा में तैनात सचिव श्रीराम गुप्ता शौचालयों के निर्माण में कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। इनके द्वारा किसी भी शौचालय का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


3 नवंबर को फोन पर ग्राम रसूलपुर में मिलने को कहा लेकिन मुलाकात न कर उन्होंने फोन पर अभद्रता की। इसको डीपीआरओ तुलसीराम ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव श्रीराम गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में कहा कि पंचायत सचिव श्रीराम गुप्ता की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति अत्यंत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद लापरवाह कर्मचारी होने के साथ-साथ वह वरिष्ठ अफसरों के आदेशों का पालन नहीं करते। निलंबन के बाद श्रीराम गुप्ता को ब्लॉक मछरेहटा से संबद्ध कर दिया गया। इनके मामले की जांच एडीओ पंचायत खैराबाद करेंगे। वह 15 दिन में आरोप पत्र तैयार कर एक माह में श्रीराम गुप्ता को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed