{"_id":"5b902252867a557f17444aed","slug":"101536172626-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली पर अड़े हजारों शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली पर अड़े हजारों शिक्षक-कर्मचारी
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जनों संगठनों ने विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, जमकर की नारेबाजी
सीतापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हजारों शिक्षक/कर्मचारी एकजुट होकर बुधवार को सड़क पर उतरे। विकास भवन से कलेक्ट्रेट परिसर तक जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की है।
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले कई संगठनों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग उठाई। सुबह हजारों शिक्षक/कर्मचारी विकास भवन के समक्ष एकत्र हुए। धीरे-धीरे पूरा परिसर खचाखच भर गया। इससे विकास भवन की तरफ जाने वाले मार्ग बाधित हो गया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र की अगुवाई में शिक्षक/कर्मचारी लालबाग चौराहे की तरफ जुलूस की शक्ल में निकल पड़े। पेंशन बहाली की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षक आंदोलनरत है। लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
जबकि यह निर्णय राज्य सरकार लेने में सक्षम है। फिर भी टालमटोल कर रही है। जब तक पेंशन बहाल नहीं होगी यह आंदोलन चलता रहेगा। संयोजक रणविजय सिंह यादव, महामंत्री आराध्य शुक्ल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बुढ़ापे की लाठी छीन रही है। रिटायरमेंट के बाद पेंशन ही सहारा बचता है। हम यह लाठी अपने से दूर नहीं होने देंगे। इसके लिए हर कदम उठाए जाएंगे।
इस प्रदर्शन को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अनुसूचित अध्यापक संघ, राजकीय पंचायती राज कर्मचारी संघ, मृतक आश्रित कर्मचारी संघ, अटेवा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, वाणिज्य कर कर्मचारी संघ, राजकीय शिक्षक संघ, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, लघु सिंचाई संघ आदि संगठनों ने समर्थन दिया।
इस अवसर पर अपूर्व दीक्षित, मनीष पांडेय, विजय बहादुर सिंह, चंद मोहन अवस्थी, जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे।