फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तीन घंटा जाम से फंसे राहगीर

तीन घंटा जाम से फंसे राहगीर

Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटा जाम से फंसे राहगीर
एक स्कूल की पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के चलते सड़क पर खड़े कर दिए दर्जनों बेतरतीब वाहन
विज्ञापन

सीतापुर। सीतापुर से मधवापुर संपर्क मार्ग पर शनिवार को भयंकर जाम लग गया। कारण यह था कि एक प्राइवेट स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग थी। पैरेंट्स ने अपने वाहन सड़क पर इधर-उधर खड़े कर दिए। उधर से निकलने वाले भारी वाहन इस जाम में फंस गए।

इसकी वजह से पूरा मार्ग वाहनों की कतारों में तब्दील हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इससे करीब तीन घंटा जाम लगा रहा और हजारों राहगीरों को काफी परेशान हुई।
विज्ञापन


रीजेंसी पब्लिक स्कूल में सुबह करीब नौ बजे पीटीएम थी। इसके चलते तमाम अभिभावकों ने जल्दी-जल्दी के चक्कर अपने वाहन सीतापुर से मधवापुर मार्ग पर ही इधर-उधर खड़े कर दिए। उसके बाद वह स्कूल के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दरम्यान सड़क पर दोनों तरफ से निकलने वाले भारी वाहन इस जाम में फंस गए। कुछ देर तक तो हल्का जाम लगा। धीरे-धीरे जब वाहन आगे नहीं बढ़ पाए तो इस मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। तेज धूप होने के कारण जाम में फंस लोग बहुत ही परेशान दिखे।

जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो किसी ने खेत से निकलने का प्रयास किया तो कोई पेड़ की छांव का ही सहारा लेकर जाम खुलने का इंतजार करता रहा। किसी ने एसपी को फोन करके जाम की सूचना दी। इसके काफी देर बाद रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची।

उधर, जब पीटीएम समाप्त हुई तो अभिभावक स्कूल से बाहर निकले। इसके बाद काफी मशक्कत से वाहन निकाले गए और जाम खुल सका। करीब एक बजे रास्ता बहाल हो पाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। एसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि प्रबंधक को स्कूल के अंदर वाहन खड़े करवाने चाहिए थे। स्कूल को नोटिस दिया जाएगा।


लगी थी भूख मगर फंस गए जाम में
अभिभावक संजीव कुमार पीटीएम से निकलकर जब घर के लिए निकले तो वह भी जाम में बुरी तरह फंस गए। उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। संजीव का कहना था कि जाम की वजह से कई जरूरी काम नहीं हो सके। वहीं छात्र अभिनव अग्रवाल का कहना था कि पीटीएम के बाद घर पहुंचने की जल्दी थी, भूख भी लगी थी। लेकिन जाम में फंसकर बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed