{"_id":"5a0c7def4f1c1bb6678bbe6b","slug":"101510768111-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतगणना में भी जीते निवर्तमान प्रधान देव नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतगणना में भी जीते निवर्तमान प्रधान देव नाथ
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्मतगणना में भी जीते निवर्तमान प्रधान देव नाथ
महोली(सीतापुर)। पिसावां के जहासापुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव की पुनर्मतगणना में एक बार फिर निवर्तमान प्रधान देव नाथ यादव विजयी हुए।
बुधवार को तहसील सभागार में यह पुनर्मतगणना न्यायालय के आदेश पर कराई गई। दोबारा जीत मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत जहासापुर में पूर्व में हुए प्रधानी चुनाव को लेकर रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने पुनर्मतगणना का वाद दायर किया था। इस पर न्यायालय ने 15 नवंबर को पुनर्मतगणना के आदेश दिए थे।
इस पर डीएम डॉ. सारिका मोहन ने एसडीएम बीपी सिंह को पुनर्मतगणना कराने को कहा था। बुधवार को तहसील सभागार में पुनर्मतगणना प्रक्रिया हुई।
सीसीटीवी की निगरानी में तथा एसडीएम बीपी सिंह की देखरेख में हुई मतगणना में जहासापुर के निवर्तमान प्रधान देवनाथ यादव तीन मतों से विजयी रहे।
उन्हें 302 मत मिले। जबकि पूर्व में रनर रहे रघुनाथ प्रसाद गुप्ता को 299 मत हासिल हुए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एके चौबे, उप निर्वाचन अधिकारी हंस कुमार यादव, जेई धीरेंद्र कुमार, हरिशंकर बाजपेई, प्रदीप कुमार त्रिवेदी, राहुल कुमार ,दीपक कुमार, सुभाष दीक्षित आदि तहसीलदार व तहसील कर्मी मौजूद रहे।