{"_id":"5a0c7de94f1c1bce408b6ed9","slug":"101510768105-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदारों के कटे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदारों के कटे परीक्षा केंद्र
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल पर लगेगा अंकुश, रसूखदारों के कटे परीक्षा केंद्र
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के सेंटर तय होते ही रसूखदारों में खलबली मच गई है। कारण, इस बार कई रसूखदारों के सेंटर कट गए हैं। इन विद्यालय के विद्यार्थियों को दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।
ऐसे में वह बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में चक्कर काटते रहे। सूत्रों का कहना है ये रसूखदार अपने कॉलेज में होने वाली परीक्षा में मनमानी कराते थे। अब जब सेंटर नहीं रहेगा तो उनकी मोटी कमाई पर भी लगाम लग जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार 89 हजार 636 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछली बार जहां 180 केंद्र थे। वहीं इस बार इसमें भारी कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
इस बार केवल 118 केंद्र ही बनाए गए हैं। कई वित्तविहीन कॉलेजों को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इनमें कई रसूखदार लोगों के विद्यालय शामिल हैं।
ये लोग हर बरस किसी भी सूरत में परीक्षा केंद्र बनवाने में सफल हो जाते थे। फिर परीक्षा में खूब मनमानी करते थे। पर इस बार ऑनलाइन तरीके से शासन ने केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। जिसमें रसूखदारों का पत्ता साफ हो गया है। इससे वह बौखलाएं हुए हैं। वह परीक्षा केंद्र बहाल कराने को लेकर पैरवी कराने में जुट गए हैं।