फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 suffer by dengue

डॉक्टर दंपती समेत 10 डेंगू की चपेट में

Wed, 02 Nov 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
10 suffer by dengue
mosquito - फोटो : demo

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दस नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक डॉक्टर दंपती भी शामिल हैं आठ का जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है। जबकि दो का अन्य जगह पर इलाज चल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़कर 289 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मछरेहटा के मोकमपुर निवासी शिवपाल की पुत्री आकांक्षा (15) कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी प्लेटलेट्स 39 हजार हैं। इसी प्रकार लक्ष्मी (50) पत्नी धनीराम निवासी कांशीराम कॉलोनी डेंगू की चपेट में आ गई है। प्लेटलेट्स 28 हजार हैं।
विज्ञापन


शहर के रम्पा टॉकीज निकट निवासी सीमा तिवारी (35) पत्नी संजय भी डेंगू से पीड़ित हैं। किरन पांडेय (35) पत्नी राकेश निवासी गोहरा बिसवां डेंगू की चपेट आ गईं। प्लेटलेट्स 49 हजार तक पहुंच गईं हैं। रम्पा टाकीज निवासी रेखा (45) पत्नी दिनेश की 65 हजार प्लेटलेट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसवां के जोशीटोला निवासी रहमत जहां (35) पत्नी आरिफ की डेंगू से प्लेटलेट्स घट रही हैं। 82 हजार प्लेटलेट्स बची है। रामकोट इलाके के लखहीपुर निवासी सावित्री (50) पत्नी रामचंद्र की प्लेटलेट्स 45 हजार हैं। इसी प्रकार पिसावां इलाके के भगवानपुर निवासी चम्पा (30) पत्नी अवधेश की 65 हजार प्लेटलेट्स है।


जिला अस्पताल में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हरगांव के चिकित्सक डॉ. रामप्रकाश मिश्रा व उनकी पत्नी डॉ. अर्चना डेंगू के चपेट में आ गए हैं। रामप्रकाश की प्लेटलेट्स 40 हजार व अर्चना की 70 हजार प्लेटलेट्स हैं। दोनों का निजी डॉक्टरों के यहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed