{"_id":"6a6ba0790a4a694b94092ce6","slug":"10-new-cases-of-typhoid-and-two-cases-of-malaria-were-detected-sitapur-news-c-102-1-slko1053-161146-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टाइफाइड के 10 नए और मलेरिया के दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टाइफाइड के 10 नए और मलेरिया के दो मरीज मिले
Fri, 31 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़े मरीज। - संवाद
सीतापुर। बारिश के मौसम में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। जिला अस्पताल की जांच में बृहस्पतिवार को मलेरिया के दो और टाइफाइड के 10 मरीज मिले। दोनों का इलाज शुरू हो गया है।
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही परचा काउंटर पर लाइनें लग गईं। चिकित्सकों के पास काफी भीड़ नजर आई। चिकित्सकों ने लगातार बुखार आने पर जांच करवाने की सलाह दी। पैथोलॉजी की जांच में दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। इस पर इन्हें एक सप्ताह की दवा देकर घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई।
लगातार बुखार न छोड़ने पर हुई जांच में 10 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस समय सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष में हो रही है। चिकित्सक डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि इस समय जुकाम, बुखार, खांसी व उल्टी-दस्त के अधिक मरीज आ रहे हैं। यह मौसम की वजह से बीमार हो रहे हैं।
इस समय सबसे अधिक जरूरत मच्छरों से बचने की है। मच्छरों के काटने से डेंगू व मलेरिया फैलने की आशंका बनी रहती है। इसलिए अपने घर के आसपास पानी न जमा होने दें। साफ-सफाई बनाए रखें।