फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 goats died due to poisoning in the field, four serious

Sitapur News: खेत में जहर डालने से 10 बकरियां मरीं, चार गंभीर

Wed, 02 Oct 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
10 goats died due to poisoning in the field, four serious
बकरियों के पड़े शव।
रामकोट (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार शाम को खेत में जहर डाल देने से चर रही दस बकरियां मर गईं। चार बकरियाें की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृत बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


रामकोट के उलुवापुर गांव में श्रीकृष्ण, राजेश और भानु की बकरियां मंगलवार को गांव के ही ताराचंद के खाली पड़े खेत में चर रही थीं। इस दौरान खेत में जहर पड़ा होने के कारण श्रीकृष्ण की 5, राजेश की 3 और भानु की 2 बकरियां मर गईं। इन सभी की चार बकरियों की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पहुंच गए हैं। बकरियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed